वैदिक इंडिया
App में बेहतर अनुभव
🚀 App खोलें
🔯
ज्योतिष कुण्डली App
तेज़, आसान, ऑफलाइन भी
🔯 वैदिक ज्योतिष
🔑 लॉगिन ✨ रजिस्टर — FREE
मुख्य
होम कुण्डली राशिफल प्रश्न पूछें
सेवाएं
कुण्डली मिलान मुहूर्त लाल किताब हस्तरेखा AI वास्तु विशेषज्ञ AI अंक ज्योतिष NEW
अन्य
त्योहार और पंचांग आध्यात्मिक ब्लॉग ज्योतिषी
वैदिक ज्योतिष — वैदिक ज्योतिष • कुंडली • वास्तु • AI मार्गदर्शनचालित

🕉️ आध्यात्मिक सामग्री

कहानी, आरती, मंत्र, पूजा विधि, चालीसा, भजन

← वापस
🪔 आरती Shiva
👁 3055901 ❤️ 284741

श्री कृष्ण जी की आरती संपूर्ण

Shri Krishna Ji Ki Aarti Complete
भाषा:
श्री कृष्ण जी की आरती संपूर्ण
॥ श्री कृष्ण जी की आरती ॥ आरती कुंज बिहारी की । श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ गले में बैजंती माला । बजावै मुरली मधुर बाला ॥ श्रवण में कुण्डल झलकाला । नंद के आनंद नंदलाला ॥ गगन सम अंग कांति काली । राधिका चमक रही आली ॥ लतन में ठाढ़े बनमाली । भ्रमर सी अलक कस्तूरी तिलक ॥ चंद्र सी झलक ललित छवि श्यामा प्यारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ कनकमय मोर मुकुट बिलसै । देवता दर्शन को तरसैं ॥ गगन सों सुमन राशि बरसै । बजे मुरचंग मधुर मृदंग ॥ ग्वालिन संग अतुल रति गोप कुमारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ जहाँ ते प्रकट भई गंगा । सकल मन हारिणि श्री गंगा ॥ स्मरण ते होत मोह भंगा । बसी शिव शीश जटा के बीच ॥ हरै अघ कीच चरण छवि श्री बनवारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ चमकती उज्ज्वल तट रेनू । बज रही वृंदावन वेणू ॥ चहुँ दिसि गोपी ग्वाल धेनू । हँसत मृदु मंद चाँदनी चंद ॥ कटत भव फंद टेर सुन दीन दुखारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ आरती कुंज बिहारी की । श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
Shri Krishna Ji Ki Aarti Complete
Complete Shri Krishna Ji Ki Aarti dedicated to Lord Krishna for devotion, peace, happiness and divine blessings.