वैदिक इंडिया
App में बेहतर अनुभव
🚀 App खोलें
🔯
ज्योतिष कुण्डली App
तेज़, आसान, ऑफलाइन भी
🔯 वैदिक ज्योतिष
🔑 लॉगिन ✨ रजिस्टर — FREE
मुख्य
होम कुण्डली राशिफल प्रश्न पूछें
सेवाएं
कुण्डली मिलान मुहूर्त लाल किताब हस्तरेखा AI वास्तु विशेषज्ञ AI अंक ज्योतिष NEW
अन्य
त्योहार और पंचांग आध्यात्मिक ब्लॉग ज्योतिषी
वैदिक ज्योतिष — वैदिक ज्योतिष • कुंडली • वास्तु • AI मार्गदर्शनचालित

🕉️ आध्यात्मिक सामग्री

कहानी, आरती, मंत्र, पूजा विधि, चालीसा, भजन

← वापस
🪔 आरती Durga
👁 2755899 ❤️ 254741

दुर्गा माता की आरती संपूर्ण

Durga Mata Ki Aarti Complete
भाषा:
दुर्गा माता की आरती संपूर्ण
॥ श्री दुर्गा माता की आरती ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी । तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को । उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै । रक्त पुष्प गलमाला कंठन पर साजै ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी । सुर नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती । कोटिक चंद्र दिवाकर राजत सम ज्योति ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ शुम्भ निशुम्भ विदारे महिषासुर घाती । धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ चण्ड मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे । मधु कैटभ दोउ मारे सुर भयहीन करे ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी । आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ चौंसठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरूं । बाजत ताल मृदंगा अरु बाजत डमरू ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता । भक्तन की दुख हरता सुख संपत्ति करता ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी । मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती । श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे । कहत शिवानंद स्वामी सुख संपत्ति पावे ॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥
Durga Mata Ki Aarti Complete
Complete Durga Mata Ki Aarti dedicated to Maa Durga for strength, protection, prosperity and divine blessings.